11 Best Govardhan Puja Wishes | गोवर्धन पूजा की शुभकामनाये

Govardhan Puja Wishes

Govardhan Puja Wishes | हर साल कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि(प्रथम तिथि) को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के रूप में भी जाना जाता है।

दीवाली के अगले दिन बाद भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना की जाती है। यह उत्सव आमतौर पर दिवाली के एक दिन बाद मनाया जाता है.

जानिए गोवर्धन पूजा का पर्व क्यों मनाया जाता है? | Govardhan Puja

मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के कोप (मूसलाधार बारिश) से गोकुलवासियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठिका अंगुली पर उठा लिया था।

गोवर्धन पूजा में क्या किया जाता है? | Govardhan Puja

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ अवसर (Govardhan Puja 2024) पर लोग अपने-अपने घरों में गोबर और साबुत अनाज से कृष्‍ण भगवान और गोवर्धन पर्वत को बनाते हैं और उनकी पूजा करते हैं।

अन्नकूट क्या है? | What is Annakut?

ऐसा कहा जाता है कि इस शुभ अवसर पर लोग 56 व 108 तरह के पकवान बनाकर कान्हा को चढ़ाते हैं और उनकी विधिवत पूजा करते हैं। इन्हीं पकवानों को ‘अन्नकूट’ कहा जाता है। इसके बिना इस दिन की पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में हर किसी को इस त्योहार पर अपने घरों में अन्नकूट अवश्य बनाना चाहिए।

अन्नकूट में क्या क्या होता हैं? |These Things Happen In Annakut)

इस दिन बनने वाले अन्नकूट में कई तरह की सब्जियां (मिक्स सब्जी), कढ़ी-चावल, खीर, मिठाईयां, रबड़ी, पेड़े, पुवा, मक्खन, मिश्री, पूड़ी आदि तरह-तरह की चीजें बनाई जाती हैं और श्रीकृष्ण को भोग के रूप में अर्पित किया जाता है।

क्यों गोवर्धन पूजा में अन्नकूट बनाया जाता है? | Govardhan Puja Annakut Celebration

पौराणिक कथाओं के अनुसार, गोवर्धन पूजा (अन्नकूट पर्व) के दिन मुरलीधर ने देवराज इंद्र के अभिमान को पूरी तरह से समाप्त कर दिया था और गोवर्धन पर्वत के नीचे समूचे वृंदावनवासियों को शरण देकर उनकी भारी बारिश से रक्षा की थी। इसके साथ ही लोगों तक यह सीख भी पहुंचाई थी कि प्रकृति से मिलने वाली हर चीजें कितनी अहम और महत्वपूर्ण हैं। साथ ही गोवर्धन पूजा की शुरूआत की थी।

तभी से लोग इस मौके पर गोबर और साबुत अनाज से भगवान कृष्‍ण और गोवर्धन पर्वत के चित्र को बनाकर उनकी उपासना करते हैं और अन्नकूट बनाकर उसका भोग लगाते हैं।

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाये | Govardhan Puja Wishes:

कृष्ण की शरण में आकर भक्त नया जीवन पाते हैं
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन हम सच्चे मन से मनाते हैं।
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं।

Govardhan Puja Wishes

प्रेम से कृष्ण का नाम जपो
दिल की हर इच्छा पूरी होगी,
कृष्ण आराधना में तल्लीन हो जाओ
उनकी महिमा खुशहाल करेगी।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Govardhan Puja Wishes

लोगों की रक्षा करने
एक अंगुली पर पहाड़ उठाया,
उसी कन्हैया की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया!
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Govardhan Puja Wishes

आंधी तूफान से वो डरते हैं,
जिनके मन में प्राण बसते हैं,
वो मौत देखकर भी हंसते हैं,
जिनके मन में कृष्ण कन्हैया बसते हैं।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Govardhan Puja Wishes

बंसी की धुन पर सबके दुःख वो हरता है,
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Govardhan Puja Wishes

हर खुशी आपके द्वार आए,
जो आप मांगे उससे अधिक पाए,
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाए,
और ये त्योहार खुशी से मनाए
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Govardhan Puja Wishes

प्रभु श्री कृष्ण जिनका है नाम,
गोकुल जिनका है धाम,
ऐसे प्रभु श्री कृष्ण जी को
हम सब करें प्रणाम।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Govardhan Puja Wishes

प्रेम से जो ले कृष्ण का नाम,
पूरे होंगे सारे अधूरे काम,
आज काम न करना कोई दूजा,
आज तो करना है गोवर्धन पूजा।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Govardhan Puja Wishes

जो आप मांगें उससे अधिक पाएं
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाए,
और ये त्योहार खुशियों से मनाएं।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Govardhan Puja Wishes

घमंड तोड़ इंद्र का
प्रकृति का महत्व समझाया
ऊंगली पर उठाकर पहाड़
वो ही रक्षक कहलाया
ऐसे बाल गोपाल लीलाधर को शत-शत प्रणाम.
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं.

Govardhan Puja Wishes

हर खुशी आपके द्वार आए,जो आप मांगे उससे अधिक पाए
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं,और ये त्यौहार खुशी से मनाए
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं.

Govardhan Puja Wishes

हर खुशी आपके द्वार आए,जो आप मांगे उससे अधिक पाए
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं,और ये त्यौहार खुशी से मनाए
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं.

Govardhan Puja Wishes

आपको और आपके परिवार को गोवर्धन पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं
भगवान कृष्ण की कृपा हमेशा आपके साथ रहे.
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं.

Govardhan Puja Wishes

Read More:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Digital Sandesh
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.